निजता नीति

उदय कोल्ड स्टोरेज · अटारी, लखनऊ · अंतिम बदलाव: 13 अगस्त 2026

हम क्या रखते हैं

जो किसान और व्यापारी हमारे यहाँ माल रखते या खरीदते हैं, उनका नाम, गाँव, मोबाइल नंबर, और उनके अपने लेन-देन का हिसाब — कितने पैकेट आए, किस लॉट में रखे, कब निकले, कितना किराया बना, कितना भुगतान हुआ।

यह वही जानकारी है जो हमारी बही में पहले से लिखी जाती रही है। हम इससे ज़्यादा कुछ इकट्ठा नहीं करते।

क्यों रखते हैं

आपका खाता चलाने के लिए — रसीद, बिल, किराए का हिसाब, और भुगतान। मोबाइल नंबर इसलिए ताकि आपके अपने माल और पैसे की सूचना आप तक पहुँच सके।

WhatsApp पर सूचना

आपकी अपनी आमद, बिक्री, बिल और भुगतान की सूचना हम WhatsApp पर भेजते हैं (WhatsApp Business Platform के ज़रिए)। ये सूचनाएँ आपके अपने खाते से जुड़ी होती हैं — कोई विज्ञापन नहीं।

बंद करना है? किसी भी सूचना के जवाब में BAND लिख कर भेज दें। उसके बाद उस नंबर पर हमारी ओर से सूचना जाना बंद हो जाएगी। दोबारा चालू करने के लिए CHALU लिखें।

अपना खाता देखना

/apna-khata पर आप अपने मोबाइल नंबर और OTP से अपना हिसाब खुद देख सकते हैं। OTP सिर्फ़ पहचान के लिए है, हम उसे सहेज कर नहीं रखते।

किसके साथ साझा करते हैं

किसी के साथ नहीं। हम आपकी जानकारी न बेचते हैं, न विज्ञापन के लिए देते हैं। WhatsApp पर सूचना भेजने के लिए संदेश Meta की सेवा से होकर जाता है — इतना ही। कानूनी रूप से ज़रूरी होने पर ही किसी सरकारी विभाग को कुछ दिया जाएगा।

कब तक रखते हैं

हिसाब-किताब का रिकॉर्ड बही की तरह सालों तक रखा जाता है — पुराने सीज़न का हिसाब निकालने के लिए यह ज़रूरी है। अगर आप अपना मोबाइल नंबर हटवाना चाहते हैं, तो हमें बता दें; नंबर हटाने पर सूचना आनी बंद हो जाएगी, हिसाब वैसा ही रहेगा।

कुछ पूछना हो

फ़ोन: 96954 62999 · ईमेल: udaicoldstorage@gmail.com

उदय कोल्ड स्टोरेज, अटारी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

← मुख्य पेजनियम व शर्तें

© 2026 उदय कोल्ड स्टोरेज · सर्वाधिकार सुरक्षित